
Dakhal News

खुल गए गंगोत्री-यमुनोत्री के पट, केदारनाथ की उत्सव डोली रवाना ,मुखबा से मां गंगा की डोली रवाना, पहाड़ों से बोल्डर गिरे, बद्रीनाथ हाईवे बंद
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू हो गई है | उखीमठ से केदारनाथ की उत्सव डोली रवाना हुई तो मुखबा से मां गंगा की डोली | इस दौरान हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए | अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री-यमुनोत्री के पट भी खुल गए हैं | अक्षय तृतीया पर चारधाम यात्रा शुरू होते ही गंगोत्री-यमुनोत्री के पट खुल गए हैं | सबसे पहले दोपहर में गंगोत्री धाम के कपाट खोले गए | गंगोत्री मंदिर को 11 क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया गया | वहीं, खरसाली से मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम पहुंची फिर यमुनोत्री धाम के कपाट खुले | केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को और बद्रीनाथ धाम के कपाट 27 अप्रैल को खोले जाएंगे | अगले 5 दिन में हिन्दू तीर्थ यात्री बद्रीनाथ, केदारनाथ, यमूनोत्री और गंगोत्री के दर्शन करेंगे | 21 अप्रैल तक 16 लाख लोग यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं | इस बीच, उत्तराखंड सरकार ने तीर्थयात्रियों निर्धारित संख्या में दर्शन करने पर लगी रोक हटा दी है | श्रद्धालुओं का ऑनलाइन और ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन जारी रहेगा | उत्तराखंड के CM पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि चार धाम की पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से करवाई गई, क्योंकि वे चारों धाम और और भगवान शिव के भक्त हैं | सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ऋषिकेश से चार धाम यात्रा का औपचारिक उद्घाटन किया | उन्होंने कहा- यात्रा शुरू हो चुकी है | हमने भक्तों के लिए हर तरह की सुविधा तैयार की है | यात्रा के दौरान स्वास्थ्य जांच के लिए हेल्थ ATM यात्रा रूट पर लगाए गए हैं इससे श्रद्धालुओं को काफी मदद मिलेगी | ग्यारहवें ज्योतिर्लिंग बाबा केदारनाथ की उत्सव डोली | गद्दी स्थल ऊखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई | ऊखीमठ के ओंकारेश्वर मंदिर में परंपरानुसार पूजा-अर्चना के बाद डोली ने पहले रात्रि पड़ाव विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी के लिए प्रस्थान किया | ये डोली फाटा गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ धाम पहुंचेगी | 25 अप्रैल को प्रातः बाबा केदार के कपाट भक्तों के लिए दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे |
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |