इस गर्मी से लोगों को नहीं मिल रही है राहत
इस गर्मी से लोगों को नहीं मिल रही है राहत

 

इंसान ही नहीं पक्षियों का हाल भी हुआ बेहाल

 

छतरपुर में भीषण गर्मी  की  वजह से  सिर्फ इंसान ही नहीं बल्कि पशु-पक्षी भी  परेशान हो रहे है | गर्मी से थोड़ी राहत देने के लिए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है | जिससे लोग पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके | पुलिस प्रशासन ने भी पहल करते हुए एस पी ऑफिस मे लगे  पेड़ों  पर  मिट्टी से बने सकोरे टंगवाये हैं | जिसमें पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई है | लगता है सूर्य देवता इस बार किसी को गर्मी से राहत देने के मूड में नजर नहीं है | गर्मी  से  सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षियों का भी बुरा हाल हो रहा है | सभी गर्मी में  बेहाल हो रहे हैं | भीषण गर्मी में लोगों की समस्या  देखते  हुए जगह-जगह पर पेयजल की व्यवस्था की जा रही है | जिससे लोग पानी पीकर अपनी प्यास बुझा सके | पक्षी इस गर्मी मे पानी की वजह से न मरे उन्हे पानी मिलता रहे इसके लिए अब छतरपुर पुलिस ने पहल  करते हुए एस पी ऑफिस मे लगे पेडो  पर  मिट्टी से बने सकोरे टंगवाये हैं | जिसमें पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की गई है | 

Dakhal News 22 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.