Patrakar Priyanshi Chaturvedi
लाइनमैन ने जब्त की ठेकेदार से बिजली केबल
पूर्णागिरी धाम में चल रहे मेले के दौरान ठेकेदार ने बिजली की चोरी की जिसकी सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे | और उन्होंने ठेकेदार पर कार्रवाई करते हुए बिजली केबल जब्त कर ली | इन दिनों उत्तराखंड के चंपावत जिले में पूर्णागिरि धाम मेला चल रहा है | जो हर साल तीन महीने के लिए के चलता है | लेकिन इस बार प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मेले को वर्ष भर चलाने का निर्देश दिया है | जिसके लिए मेले की बिजली व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार ने इसका ठेका दिया था | लेकिन ठेकेदार बिजली विभाग को ही चकमा देकर बिजली की चोरी कर मेले में बिजली की आपूर्ति कर रहा था | जिसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लाइनमैन ने ठेकेदार के सभी केबल जब्त कर लिए हैं | अब देखना होगा कि बिजली विभाग ठेकेदार पर क्या एक्शन लेता है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |