जिलाधिकारी ने किया कार्यों का निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया कार्यों का निरीक्षण

 

अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार

 

मसूरी जिलाधिकारी सोनिका सिंह सुधारीकरण कार्यों का जायज़ा लेने अचानक  माल रोड पंहुंची | जहां कार्य कराने में अधिकारियों की ढिलाई और सड़को की दुर्दशा देख कर उन्होंने अधिकारियों  को जमकर  फटकार लगाई | साथ ही अधिकारियों को समय से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए | जिलाधिकारी सोनिका सिंह ने माल रोड के सुधारीकरण के कार्य का निरीक्षण किया | इस दौरान अधिकारियों को तय समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिए इससे पहले जिलाधिकारी ने मोतीलाल नेहरू मार्ग का निरीक्षण किया | और वहां बह रहे सीवर और सड़क की दुर्दशा पर अधिकारियों को जमकर फटकार भी  लगाई थी | और पर्यटक सीजन से पूर्व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही | इस दौरान लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग नगर पालिका अधिशासी अधिकारी पेयजल निगम उत्तराखंड जल संस्थान विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ ही उप जिलाधिकारी नंदन कुमार भी मौजूद रहे | जिलाधिकारी ने कहा कि माल रोड के सुधारीकरण का कार्य तय समय सीमा पर पूरा किया जाएगा | कुछ तकनीकी कारणों  के चलते  कार्यों में विलंब हुआ है | लेकिन अब पर्यटन सीजन को देखते हुए सभी कार्य समय पर पूरे कर लिए जाएंगे | सोनिका सिंह ने   कहा कि शहर में कहीं पर भी अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा | 

 

Dakhal News 19 April 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.