Dakhal News
कमलनाथ की कांग्रेस में कोई नहीं सुनता
गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेसी नेताओं के दौरे को लेकर कहा की, कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जहां-जहां जाएंगे वहां पर कांग्रेस खत्म होती जाएगी | कांग्रेस के नेता कार्यकर्ताओं के साथ खड़े नहीं होते है | इसलिए कार्यकर्ता पार्टी छोड़ रहे हैं | जब कार्यकर्ता ही नहीं बचे तो पार्टी कहां से मजबूत होगी |गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को लेकर कहा की कमलनाथ और कांग्रेस के नेता जहां-जहां जायेंगे | वहां पर कांग्रेस का खात्मा होना ही है | इन्होने अपने 15 महीने के कार्यकाल में कुछ नहीं किया | सिर्फ जनता से झूठे वादे किये और उन्हें गुमराह किया | आज भी ये जनता को गुमराह ही कर रहे है | जब यह मंच से बोलते है की हमने कर्जा माफ किया है तो प्रदेश के किसान बोलते हैं कि कहां कर्जा माफ हुआ | साथ ही गृहमंत्री ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को परेशान करने वाले आरोपों को लेकर बोला की कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को कोई परेशान नहीं कर रहा है और न ही उनके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज करा रहा है | ये कांग्रेसी नेता जगह-जगह बाबाओं की तरफ घूमते है | और अपने कार्यकर्ताओं में भ्रम फैलाते हैं की उनके साथ गलत हो रहा है | जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है | इनके इन्हीं झूठे आरोपों के चलते कांग्रेस खत्म होती जा रही है | क्योंकी कार्यकर्ता ही नहीं बचे तो पार्टी कहां से मजबूत होगी | ग्रहमंत्री ने जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन के चुनाव लड़ने वाले फैसले को लेकर कहा की. जयस यदि चुनाव लड़ती है तो अच्छी बात हैं | लोकतंत्र में सभी को अपनी बात कहने का अधिकार है | गृहमंत्री ने कांग्रेसी नेताओं के भाजपा में बगावत वाले बयान को लेकर बोला की भाजपा में कोई बगावत नहीं है | और न ही यहां पर किसी भी नेता में कोई कंफ्यूजन है | सबको समझ आ रहा है | यह कांग्रेसियों का दिवास्वप्न है | इनकी इसी हरकत की वजह से इनके 42 विधायक पार्टी छोड़ कर गए थे और इस वजह से ही राष्ट्रपति चुनाव में इनकी ही पार्टी के नेताओं ने क्रॉस वोटिंग की थी | साथ ही गृहमंत्री ने खंडवा में हुए दंगो को लेकर बोला की सिर्फ खंडवा ही नहीं प्रदेश में कोई भी सांप्रदायिक तनाव पैदा करेगा | उसे नहीं बख्शा नहीं जायेगा | इस मामले की जांच करके आरोपियों पर कार्रवाई की जायेगी |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |