Patrakar Priyanshi Chaturvedi
15 साल से जिम्मेदार बना रहे हैं बजट का बहाना
देहरादून में सहसपुर ब्लॉक की खस्ताहाल हो चुकी इस सड़क को देखकर लगता ही नहीं की सड़क में गड्ढे हैं या फिर गड्ढे में सड़क गांव वाले नीचे से लेकर ऊपर तक जिम्मेदारों को 15 साल से अपनी समस्याओं के बारे में बताते आ रहे हैं | लेकिन हर बार बजट का बहाना बनाकर उन्हे लौटा दिया जाता है | जिससे गांव वालों की समस्याएं जस के तस बनी हुई है | देहरादून के सहसपुर ब्लॉक में कंसावाली से भाऊ वाला गांव को जोड़ने वाली सड़क खराब हो चुकी हैं | खस्ता हाल सड़क गांव वालों की जान के लिए मुसीबत बन बन गई है | गांव वाले 15 साल से क्षेत्र के विधायक, ग्राम प्रधान और अधिकारियों को पत्र लिखकर कर सड़क के बारे मे अपनी समस्याओं को बताते आ रहे | लेकिन हर बार बजट ना होने का बहाना बनाकर उन्हें टाल दिया जाता है | वहीं गांव वालों ने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए कहा कि चुनाव के समय नेता वोट लेकर चले जाते हे | लेकिन जीतने के बाद कोई दिखाई नहीं देते दिखाई देती है तो सिर्फ गड्डों वाली सड़क |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |