Patrakar Vandana Singh
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा अपने रेलशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में है और अब इनकी जल्द ही इंगेजमेंट करने की बात सामने आरही है। बताया जा रही है की परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा एक दूसरे को पसंद करते हैं और उनका परिवार भी एक दूसरे को पसंद करता है।राघव-परिणीति को हाल ही में मुंबई के एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था। दोनों ने साथ में लंच और डिनर किया था। अब इसको लेकर चर्चा है कि वो दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों तब से एक दूसरे को जानते हैं, जब वे इंग्लैंड में पढ़ाई कर रहे थे। परिणीति ने मैनचेस्टर बिजनेस स्कूल में पढ़ाई की है, जबकि राघव ने लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में पढ़ाई की। परिणीति और राघव को इग्लैंड में 'भारत यूके आउटस्टैंडिंग अचीवर ऑनर्स' के सम्मान से नवाजा गया था। इस इवेंट में 75 लोगों को अवॉर्ड दिया गया था। इसमें ब्रिटिश यूनिवर्सिटी से पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट को सम्मानित किया गया था।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |