आरोपियों ने तालिबानी तरीके से मृतक को बंधक बनाया था

2 दिन तक उसके साथ मारपीट की और उसे प्रताड़ित किया

एक व्यक्ति को बंधक बनाकर उसके साथ तालिबानी सलूक करते हुए कुछ लोगों ने मारपीट की मारपीट करने की वजह यह पीड़ित का लड़का समाज की लड़की को लेकर भाग गया था आरोपियों ने 2 दिन तक पीड़ित को बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की 2 दिन बाद पीड़ित घर में फांसी लगा हुआ पाया गया मृतक की पत्नी ने आरोपियों पर ही पीड़ित को फांसी लगाकर मारने का आरोप लगाया मामला छतरपुर के पंचमपुर गांव का  है जहां ऊधा अहिरवार नाम के व्यक्ति को बंधक बनाकर कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट की और मारपीट करने की वजह यह थी की ऊधा का लड़का समाज की लड़की को लेकर भाग गया था  जिससे लड़की पक्ष ने दबाव बनाने के लिए कानून को अपने हाथ मे ले लिया और लड़के के पिता को ऊधा बंधक बना कर उसके साथ मारपीट की आपको बता दें  ऊधा की पत्नी ने कई बार रहम की भीख मांगी लेकिन इन आरोपियों ने उसे मरना बंद नहीं किया इस पुरे घटनाक्रम की सूचना  पुलिस को भी दी गई थी लेकिन पुलिस न तो घटनास्थल पर पहुंची और  न ही पुलिस  ने दोषियों के खिलाफ कोई कार्यवाई की आरोपियों ने पीड़ित को दो दिन बाद  कैद से छोड़ा  कैद से छूटने के बाद  ऊधा अपनी पत्नी के साथ घर चले गए थे लेकिन जब उनकी पत्नी 15 मिनट के लिए घर से बाहर गई तो वापस आने पर ऊधा उन्हें फांसी के फंदे पर लटके मिले फांसी लगने के कारण उनकी मृत्यु हो गई वही मृतक की पत्नी सावित्री ने बताया की जब वह घर लौट रही थी तो  उसने घर से  8 से 9 लोगों को निकलते देखा है इन्हीं लोगों ने उनके पति की हत्या की है इस पूरे मामले पर पुलिस ने अब जाकर  रिपोर्ट दर्ज की है छतरपुर एसपी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है.. उनकी तलाश की जा रही है। 

Dakhal News 13 March 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.