Patrakar Priyanshi Chaturvedi
और लंदन में महुआ 110 रुपए बिकेगा
उमरिया के महुआ फूल की चर्चा देश-विदेशों में है अब महुआ फूल से बने प्रोडक्ट्स को लंदन में बेचा जाएगा .इसके लिए डीएफओ और लंदन की ओ फॉरेस्ट कंपनी के बीच समझौता हुआ है साथ ही कंपनी के अधिकारियों ने महुआ फूल के रखरखाव को लेकर ग्रामीणों से चर्चा की और उन्हें प्रशिक्षित भी किया उमरिया में एक जिला एक उत्पाद के रूप में महुआ फूल को चुना गया था जिसके बाद लगातार महुआ से बने खाने के सामान बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा था आपको बता दें उमरिया एक आदिवासी जिला है और यह जंगलों से घिरा हुआ है चारों ओर जंगलों से घिरे होने के कारण यहां महुआ के पेड़ काफी संख्या में हैं आदिवासी और ग्रामीण जन गर्मियों के सीजन में महुआ के फूल को बीन कर उसे सुखाते हैं और उसे बाजार में बेच कर आमदनी प्राप्त करते हैं महुआ की इन्ही उपयोगिता को देखते हुए डीएफओ ने लंदन की ओ फॉरेस्ट कंपनी के साथ समझौता किया कंपनी ने महुआ के पेड़ों को चिन्हित कर महुआ बीनने का प्रशिक्षण दिया जिससे कि महुआ की क्वालिटी खराब न हो और महुआ को आसानी से विदेश भेजा जा सके उमरिया क्षेत्र में महुआ 30 से 35 रुपए किलो बिकता है और लंदन में महुआ 110 रुपए बिकेगा जिसका फायदा ग्रामीणों को होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |