Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्यप्रदेश में अचानक गर्मी बढ़ने से लोग परेशान है , प्रदेश में हवा के पश्चिमी रूख की वजह से तापमान में बढ़ोत्तरी देखी जा रही है जिसकी वजह से कई जिलों में 25 दिनों बाद रात का पारा 15 डिग्री के पास गया है वहीं दिन का तापमान भी कई जिलों में 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। इस सीजन के ठंड के आखिरी दिन चल रहे हैं. मध्य प्रदेश में भी मौसम ने अपना रूख बदलना शुरू कर दिया है दिनों में सुबह और रात ठंड का आलम था लेकिन, अब मौसम ने करवट ली है और रात में भी ठंड कम हो गई है रात का पारा भी 15 डिग्री पर पहुंच गया है इसके अलावा दिन का तापमान भी बढ़ने लगा है. बीते रोज राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान समान्य से 5 डिग्री ज्यादा 33.7 डिग्री दर्ज किया गया। वही मौसम विभाग के वैज्ञानिकों का कहना है कि प्रदेश में हवा के पश्चिमी रूख रहने की वजह से मौसम में परिवर्तन आ रहा है. इसी वजह से दिन और रात के तापमान में इजाफा हुआ है अगर हम शुक्रवार दिन की बात करें तो तेज धूम होने की वजह से सुबह 11.30 के आस पास ही पारा 30 डिग्री के पार पहुंच गया था. इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि एक दो दिन तक भी ऐसा आलम बना रहेगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |