Patrakar Priyanshi Chaturvedi
27 मांगो को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी
भोपाल में कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन में कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने पैदल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया प्रदर्शन करते हुए पीसी शर्मा ने कहा की सरकार कर्मचारियों की मांगें नहीं मान रही है अत हमने कर्मचारियों की मांगो को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा है हम उम्मीद करेंगे की इन मांगों को बजट सत्र में मान लिया जाए मध्य प्रदेश में कर्मचारी संगठन अपनी मांगों को लेकर अड़ा हुआ है वह जगह-जगह आंदोलन कर रहा है कर्मचारियों की मांगों को अब कांग्रेस का भी समर्थन मिल रहा है कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा ने कर्मचारी संगठनों के साथ पैदल मार्च निकाला यह पैदल मार्च पत्रकार भवन से शुरू होते हुये बिरला मंदिर तक ही पहुंचा था की पुलिस ने उन्हें रोक लिया और उन पर वाटर कैनन से पानी की बौछार की वही पीसी शर्मा ने कहा की कर्मचारियों की यह सरकार नहीं सुन रही है हमने कर्मचारियों की 27 मांगो को लेकर प्रदर्शन किया है राज्यपाल को कर्मचारियों की मांगों को लेकर ज्ञापन सौंप दिया है अत हमारा निवेदन है की कर्मचारियों की मांगों को इस बजट सत्र में माना जाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |