Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पीएम मातृ वंदना योजना में देश में पहले नंबर पर आने पर केन्द्रीय मंत्री ईरानी ने की मध्य प्रदेश की तारीफ़ और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का अभिनंदन भी किया। केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश में बच्चों और महिलाओं के लिए संचालित नवाचारी योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री चौहान की संवेदनशीलता की सराहना की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण बनेगा। केन्द्रीय मंत्री ईरानी आज नई दिल्ली से महिला-बाल विकास विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर रही थी। बैठक में मिशन वात्सल्य, चाइल्ड हेल्प लाईन, मिशन शक्ति, वन स्टॉप सेंटर, शक्ति सदन, सखी निवास, पालना योजना तथा निर्भया में जारी गतिविधियों की समीक्षा की गई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |