Patrakar Priyanshi Chaturvedi
शादी का खाना खाकर लोग हुए बीमार
सिंगरौली में दो दर्जन से ज़्यादा लोग फ़ूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए जिससे एक बच्ची की मौत हो गई बतया जा रहा है शादी का एक दिन पुराना खाना खाने के बाद सभी की हालत बिगड़ी जिसके बाद सभी इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे जहां सभी का इलाज कर छुट्टी कर दी गई सिंगरौली के जियावन में एक ग्रामीण के यहां शादी समारोह था और बारात विदा होने के दूसरे दिन घर वालों और रिश्तेदारों ने शादी का बचा हुआ खाना
खा लिया जिससे दो दर्जन से अधिक लोग फ़ूड पॉयजनिंग का शिकार हो गए दूसरे दिन तबियत ज्यादा बिगड़ता देख सभी उपचार के लिए... देवसर PHC हॉस्पिटल पहुंचे जहां 8 साल की बच्ची की मौत हो गयी जबकि डॉक्टरों की निगरानी में सभी पीड़ितों का इलाज कर कुछ देर बाद सभी पीड़ितों को हॉस्पिटल से घर भेज दिया गया वहीं बच्ची की मौत के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |