
Dakhal News

गधे पर भ्रष्ट अधिकारियों को बैठाकर घुमाएंगे
छतरपुर नगरपालिका में मंजू अग्रवाल ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन किया भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे मंजू अग्रवाल ने गधे पर बैठकर विकास यात्रा निकलने वाली जगहों पर प्रदर्शन किया अग्रवाल ने कहा की इसी गधे पर वह नगरपालिका के भ्रष्ट अधिकारियों को बैठाकर घुमाएंगे छतरपुर नगरपालिका में भ्रष्टाचार के खिलाफ मंजू अग्रवाल द्वारा एक अनोखा प्रदर्शन किया गया भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे मंजू अग्रवाल ने गधे पर बैठकर ढोल बाजे के साथ उस जगह पर प्रदर्शन किया जहां नगर पालिका विकास यात्रा निकाल रही थी उसी पंडाल के बाहर मंजू गधे पर बैठकर नगरपालिका में चल रहे भ्रष्टाचार की पोल खोलने लगे दरअसल हुआ यूं की मंजू अग्रवाल कुछ समय से भगत सिंह बनकर जिले के भ्रष्ट अधिकारी की पोल खोल रहे हैं इसी पोल खोलने के चक्कर में नगरपालिका ने दो दिन पहले उन्हें मकान निर्माण पर नोटिस जारी किया था इसी नोटिस को लेकर मंजू और उग्र हो गए और उन्होंने गधे पर बैठकर अनोखा प्रदर्शन किया उन्होंने यह दावा किया की इसी गधे पर वह नगरपालिका के भ्रष्ट अधिकारियों को बैठाकर घुमाएंगे वहीं जब नगरपालिका में विकास यात्रा के सामने मंजू अग्रवाल के गधे पर बैठकर अनोखे प्रदर्शन को लेकर नगरपालिका अध्यक्ष से सवाल किये गये तो वह इधर उधर बंगले झांकने लगी और मंजू नेता के अनोखे प्रदर्शन पर बोलने से बचती नजर आई।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |