बाघिन P -151 चार शावकों के साथ आई नजर

बाघिन P -151को गाईड्स प्यार से कहते हैं मनचली

पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे सुंदर बाघिन P - 151 अपने चार शावकों के साथ पर्यटकों को नजर आई पन्ना टाइगर रिजर्व में घूमते वक्त पर्यटकों को एक ही आस रहती हैं की उन्हें टाइगर मिल जायेऐसे ही सुबह की सैर पर निकले पर्यटकों को बाघिन P -151 अपने चार शावकों के साथ  नजर आई जिसे देख पर्यटक रोमांच से भर उठे पार्क भ्रमण कर रहे पर्यटकों ने बिल्कुल निकट से इस बाघिन को शावकों के साथ चहल कदमी करते हुए न सिर्फ  देखा बल्कि उसका वीडियो भी बनाया है।पन्ना टाइगर रिजर्व की सबसे सुंदर बाघिन P - 151 ने अपने तीसरे लिटर में अपने शावकों को जन्म दिया है आज चार शावक अपनी मां के साथ जंगल में चहल कदमी करते हुए दिखाई दिए  क्षेत्र के राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित पन्ना टाइगर रिजर्व के गाईड मनोज ने बताया की बाघिन टी- 151 जिसे हम प्यार से मनचली कहते हैं आज गुरुवार को सुबह अपने चार शावकों के साथ घूमती नजर आई वे सभी स्वस्थ नजर आ रहे थे बाघिन पी-151 पन्ना टाइगर रिजर्व की संस्थापक बाघिन टी-1 की बेटी है इस बाघिन ने तीसरी बार शावकों को जन्म दिया है। 

Dakhal News 2 February 2023

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.