Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देश का नहीं करते है दिग्विजय सम्मान
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने मोदी सरकार से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा तो एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा दिग्विजय सिंह न तो देश का सम्मान करते है,न ही सेना का जब भी राष्ट्र के सम्मान की बात आती है,तो दिग्विजय सिंह राहुल गांधी के इशारे पर ऐसे बयान देते रहते है जिससे देश और सेना का मनोबल गिरता है पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का एक और बयान कांग्रेस को भारी पड़ रहा है दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगा हैं इस पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा की जब भी राष्ट्र के सम्मान की बात आती है,तो दिग्विजय सिंह हमेशा राहुल गांधी के इशारे पर बयान देते रहते है उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक हो एयर स्ट्राइक हो देश के गौरव की बात पर अपने बयानों से सेना और देश का मनोबल गिराया है देश के आत्मसम्मान को चोट पहुंचाई है वह भारत जोड़ो यात्रा में भी देश के अपमान वाले बयान देते रहते है कमलनाथ को दिग्विजय सिंह के बयान पर स्थिति साफ करनी चाहिए और उन्हें बताना चाहिए की उनकी पार्टी की मंशा क्या है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |