Patrakar Priyanshi Chaturvedi
दिग्विजय सिंह पकिस्तान के साथ
जम्मू में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी से जवाब मांगा और कहा ये कैसी यात्रा है? टुकड़े-टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है सेना का मनोबल गिराया जा रहा है राहुल गांधी के साथ दिग्विजय सिंह भारत जोड़ो यात्रा में चल रहे हैं दिग्विजय जी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांग रहे हैं, इससे वे दिखा रहे हैं कि वे पाकिस्तान के साथ खड़े हैं जाहिर है कांग्रेस के DNA में ही पाकिस्तान परस्ती है सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग कर कांग्रेस नेता दिग्वविजय सिंह कांग्रेस की जमकर किरकिरी करवा रहे हैं हालाँकि कांग्रेस ने दिग्विजय के बयान से किनारा कर लिया है इधर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने भोपाल में कहा, ये कभी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगते हैं, कभी राम के अस्तित्व का सबूत मांगते हैं, कभी राम सेतु का सबूत मांगते हैं दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा में चलते-चलते यह बोला है राहुल गांधी साथ चल रहे दिग्विजय सिंह सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे हैं यह सेना का मनोबल गिराने का पाप कर रहे हैं पाकिस्तान के साथ खड़े हैं, ये दिख रहा है मैं तो राहुल गांधी से जवाब मांगना चाहता हूं कि यह कैसी भारत जोड़ो यात्रा है? टुकड़े टुकड़े गैंग आपके साथ चल रही है सेना का मनोबल गिराया जा रहा है दिग्विजय सिंह के राज में मध्यप्रदेश सिमी का गढ़ था कांग्रेस के DNA में ही पाकिस्तान परस्ती है सीएम शिवराज सिंह ने कहा कमलनाथ को अनुसूचित जनजाति की बैठक करने का अधिकार नहीं उन्होंने न पेसा एक्ट लागू नहीं किया आदिवासी महापुरुषों के नाम पर स्मारकों के नाम नहीं रखे एक बात का कमलनाथ जवाब दे दें कि विशेष पिछड़ी जाति बैगा, भारिया, सहरिया जनजाति की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए भाजपा सरकार देती थी कमलनाथ की 15 महीने सरकार रही, तब आपने पैसा बंद क्यों किया?
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |