Patrakar Priyanshi Chaturvedi
चोरी की हुई वैगनआर कार भी की जब्त
डिंडोरी से चोरी का एक और मामला सामने आया है जहां चोरों ने मास्टर चाबी से जेसीबी मशीन का लॉक खोलकर कटिंग कराने की तैयारी कर ली हालांकि चोरों के मंसूबे कामयाब नहीं हो पाए और पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों धर दबोचा फिलहाल दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं और 3 फरार बताए जा रहे हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है डिंडोरी से लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं वहीं हाल ही में चोरी का एक और मामला सामने आया है चोर जेसीबी का लॉक तोड़कर उसे ठिकाने लगा रहे थे कि उसी दौरान पुलिस ने उन्हें रंगे हाथों पकड़ लिया पुलिस ने चोरों के पास से कई सामान जब्त किये है जिनमें वैगनआर कार भी शामिल है पुलिस ने बताया की जेसीबी जिसे जेसीबी चालक बबलू चला रहा था वो समनापुर से चोरी हो गई जिसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज भी कराई गई जब पुलिस ने जेसीबी की तलाश शुरू की तो उन्हें छत्तीसगढ़ में जेसीबी के होने की खबर मिली जिसके बाद पुलिस ने चोरों की धड़पकड़ कि हालांकि दो चोर ही पुलिस की गिरफ्त में आ पाए है फ़िलहाल तीन फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस लगी हुई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |