Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मंदसौर। मंदसौर में बीते 26 दिनों से अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को क्रमिक भूख हड़ताल शुरू जार दी है। शुरू में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने क्रमिक भूख हड़ताल शुरू की है।
मन्दसौर के गांधी चौराहा पर 26 दिनों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं और सहायिकाएं धरना प्रदर्शन कर रही है। बुलंद आवाज नारीशक्ति संगठन के बैनर तले हड़ताल कर रहीं कार्यकर्ताओ ने गुरुवार से क्रमिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। शुरू में तीन आंगनबाड़ी कार्यक्रताओं ने भूख हड़ताल शुरू की है।
भूख हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे अपनी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 25 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक ना कोई नेता ना कोई अधिकारी उनके साथ सहानुभूति जताने आया है और न कोई आश्वाशन तक देने नहीं पंहुचा। तो हमने आज से क्रमिक कार्मिक भूख हड़ताल शुरू की है। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं अपने नियमितीकरण, मानदेय वृध्दि के साथ यही पांच सूत्रीय मांगो को लेकर 26 दिनों से कामबंद हड़ताल कर धरना प्रदर्शन कर रही हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |