Patrakar Priyanshi Chaturvedi
अनूपपुर। प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने नवरात्रि के पावन पर्व पर रविवार को गृह ग्राम स्थित परासी में मां दुर्गा के मंदिर में परिवार के साथ पूजा अर्चना कर प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कन्या पूजन किया और कन्याओं को भोज कराते हुए उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया जिसमें उन्होंने अपने परिवार के साथ प्रसाद ग्रहण किया।
मंत्री बिसाहूलाल सिंह ने रामनवमी पर्व की प्रदेश एवं जिले वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश विकास के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मार्गदर्शन में हर क्षेत्र में मध्य प्रदेश देश के अंदर एक अपनी अलग पहचान बना रहा हैं। उन्होंने राम नवमी के अवसर पर प्रदेश के कल्याण की कामना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी।
परासी मंदिर में आयोजित विशाल भंडारे में भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, पूर्व जिला अध्यक्ष रामदास पुरी, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह,राम अवध सिंह, जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह, अशोक लाल, उमेश मिश्रा,राजू गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, राकेश गुप्ता, वीरेंद्र सिंह, सिद्धार्थ त्रिवेदी, सुखविंदर सिंह, सुरेश शर्मा, दिवाकर विश्वकर्मा सहित जिले भर से जनप्रतिनिधियों ने मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त कर भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |