जान्हवी कपूर के साथ बवाल मचाने को तैयार वरुण धवन
mumbai, Varun Dhawan ready to create ruckus, Janhvi Kapoor

बॉलीवुड के चुलबुले अदाकार वरुण धवन अगली फिल्म बवाल में काम करने को तैयार हैं। खास बात यह है कि इस फिल्म में उनके साथ कपूर कन्या जान्हवी पहली बार लीड रोल में दिखाई देने वाली हैं। वरुण ने खुद सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी है।

 

वरुण ने ट्वीट किया- 'अब होगा बवाल! साजिद नाडियावाला और नितेश तिवारी की अद्भुत जोड़ी के साथ काम करने के लिए उत्साहित और आभारी हूं।' ट्वीट में वरुण ने बताया है कि फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस जान्हवी कपूर नजर आएंगी।

 

जान्हवी कपूर ने भी फिल्म की अनाउंसमेंट पर खुशी जताते हुए लिखा-'वह दो बेहतरीन लोगों साजिद नाडियावाला और नितेश तिवारी के साथ काम करने जा रही हैं। बवाल की घोषणा करते हुए बहुत आभारी और खुश हूं।'

उल्लेखनीय है कि फिल्म बवाल अगले साल 07 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म को नितेश तिवारी डायरेक्ट करेंगे जबकि साजिद नाडियावाला इसे प्रोड्यूसर कर रहे हैं।

Dakhal News 30 March 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.