
Dakhal News

देवास। दो दिन पहले बैंक नोट प्रेस क्षेत्र में तेंदुआ होने की पुष्टि के बाद वन विभाग ने पिंजरा लगाया था। मंगलवार की रात को तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। बुधवार अलसुबह टीम सर्चिंग पर निकली तो तेंदुए की आवाज सुनाई दी। वन विभाग की टीम इसे देवास के ही खिवनी अभयारण्य में छोड़ने की तैयारी कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार रात को बीएनपी क्षेत्र में तेंदुआ देखा गया था। इसके बाद मंगलवार को सुबह वन विभाग की टीम ने तेंदुए की पुष्टि के बाद रेस्क्यू की प्लानिंग की थी। मंगलवार को उसी क्षेत्र में पेड़ों पर दो कैमरे लगाने के लिए साथ ही पिंजरा लगाया था। साथ ही आसपास रेस्क्यू टीम भी तैनात की गई थी। रात में तेंदुआ बकरी का शिकार करने के चक्कर में पिंजरे में कैद हो गया। क्षेत्र में बैंक नोट प्रेस होने से कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को भी खतरा था। इसलिए विभाग ने पुष्टि होने के तुरंत बाद रेस्क्यू को लेकर प्लानिंग की और 12 घंटे के भीतर ही तेंदूआ पिंजरे में कैद हो गया।
वन विभाग के एसडीओ एस शुक्ला ने बताया कि डीएफओ पीएन मिश्रा के मार्गदर्शन में तेंदुए को रेस्क्यू करने की प्लानिंग की गई थी। पहले दिन ही पिंजरे में वह कैद हो गया है। उसे खिवनी अभयारण्य छोड़ा जा रहा है।
Dakhal News
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
![]() |