Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेश में रह कर भी हर भारतीय त्योहार को बहुत धूमधाम से मनाती हैं। इस साल होली के त्योहार पर भी देसी गर्ल ने विदेश में रहकर भी धूमधाम से होली का जश्न मनाया। प्रियंका ने अपने पति और अपने पूरे ससुराल वालों के साथ होली सेलिब्रेट की। इस खास दिन पर पूरा जोनस परिवार होली के रंग में सराबोर दिखा। वहीं प्रियंका का रोमांटिक अंदाज भी देखने को मिला। रंगों में डूबी प्रियंका इस मौके पर अपने पति निक जोनस को लिप लॉक करती नजर आईं। प्रियंका इस होली सेलिब्रेशन के कुछ वीडियो और तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा-'मेरा एक फेवर कीजिए, चलिए होली खेलते हैं। माफ करना, खेल ली।#हैप्पी होली!'
प्रियंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।गौरतलब है इस साल प्रियंका और निक के लिए होली का त्योहार और भी ज्यादा खास था क्योकि इस साल की होली उनकी बेटी की पहली होली है। निक और प्रियंका इस साल की शुरुआत में सेरोगेसी के जरिये एक बेटी के माता-पिता बने हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |