Patrakar Vandana Singh
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने लगाए आरोप
माफियाओं को आबकारी विभाग संरक्षण देता हैं | भारतीय जनता युवा मोर्चा ने ये आरोप जिला आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता के ऊपर लगाए हैं | आबकारी विभाग के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतर आई हैं | सात दिनों के अंदर कार्यवाही की मांग की है | कार्यवाही ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी हैं | उमरिया में आबकारी विभाग के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा सड़क पर उतर आई है | युवा मोर्चा ने जिला आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता के उपर शराब माफियाओं के संरक्षण के गम्भीर आरोप लगाए हैं | सात दिनों के अंदर कार्यवाही की मांग की है | कार्यवाही ना होने पर उग्र आन्दोलन की चेतावनी भी दी है | मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली जिला आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता के खिलाफ एक ज्ञापन उमरिया कलेक्टर कृष्ण देव त्रिपाठी को सौंपा भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह ने जिला आबकारी अधिकारी रिनी गुप्ता के उपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि जिले में अवैध शराब की पैकारी इन्ही के संरक्षण में हो रही है | जिसके कारण युवा नशे की जद में आ रहे है और नशे में संगीन अपराध करते है | अगर सात दिवस के अंदर शराब की अवैध पैकारी बंद नहीं होती है | और जिला आबकारी अधिकारी के खिलाफ कार्यवाही नही होती है तो भारतीय जनता युवा मोर्चा उग्र आन्दोलन करेगा |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |