Patrakar Priyanshi Chaturvedi
गोली लगने से युवक गंभीर
जमीन विवाद दो पक्षों के बीच इतना बढ़ गया की एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी और फरार हो गए | युवक की हालत गंभीर बनी हुई हैं युवक को ग्वालियर मेडिकल काँलेज रिफर किया गया है | पुलिस पुरे मामले की जाँच में जुट गई हैं | छतरपुर सिविल लाईन थाना क्षेत्र मे जमीन विवाद को लेकर दिन दहाडे एक युवक को गोली मार दी गई | युवक को गंभीर हालत मे पहले जिला अस्पताल मे भतीँ कराया गया | हालत गंभीर होने पर उसे ग्वालियर मेडिकल काँलेज रिफर कर दिया गया है | घटना सागर रोड के ललौनी तिगैला की बताई जा रही है | सिविल लाइन पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी हैं | घटना की जानकारी लगते ही सीएसपी सहित पुलिस अमला मौके पर पहुंच गया है, हमलावर घटना को अंजाम देते ही फरार हो गए | घायल ब्रजेश तिवारी नोटरी के वकील जगदीश तिवारी का बेटा हैं और सागर रोड पर बगोता तिराहे के आगे इनका घर होना बताया जा रहा हैं | इसी रोड पर उनकी पैतृक जमीन भी है, सागर रोड की उनकी जमीन का किसी अन्य से कोई विवाद है और यह घटना इसी से जोड़ कर देखी जा रहा है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |