Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मध्य प्रदेश में सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज से एक बच्चा चोरी करने की खबर सामने आई है। बच्ची की मां काउंटर पर पर्ची बनवा रही थी। और दौरान बुरखा पहनी हुई दो महिलाओं ने खिलाने के लिए मांगा। जिसके बाद जब मां पर्ची बनवाकर आई तो महिलाएं समेत बच्ची गायब थी। बच्ची चोरी की सूचना मिलते ही बीएमसी प्रबंधन समेत पुलिस भी हक्का-बक्का रह गई। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले ही सेमराबाग निवासी रीना शिल्पी ने एक बच्ची को जन्म दिया था। और अपने परिजनों के साथ परिवार नियोजन कराने बीएमसी आई थी। इस दौरान जब वो काउंटर पर पर्ची बनवा रही थी। तभी पास ही बुरखा पहनकर बैठी दो महिलाओं ने उन्हें बच्चा देने की बात कही। तो रीना ने बच्ची को उनकी गोद में देकर पर्ची बनवाने लगी।
लेकिन जब कुछ ही देर में जब मां वापिस आई तो उसने पाया कि उसकी बच्ची गायब थी। और वो 2 महिलाएं भी वहां नहीं थी। परिजनों ने उसे तलाश कर बीएमसी प्रबंधन को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस भी पहुंची।
वहीं बच्ची की मां ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाएं बुर्का पहने थी। जिससे सीसीटीवी फुटेज में भी देखा गया। लेकिन उस वीडियो में कई महिलाएं बुर्के में नज़र आई। पुलिस ने फुटेज देखने के बाद उसकी तलाश शुरू कर की। लेकिन कुछ समय बीएमसी परिसर में एक प्लास्टिक का थैला रखा मिला। जिसमें बच्ची की रोने की आवाज आई और उसी थैले में महिला की बेटी थी। फिलहाल इस मामले में पुलिस उन महिलाओं की तलाश में जुटी है, जो बच्चा ले गई थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |