Patrakar Priyanshi Chaturvedi
विदिशा में कुछ युवकों पर वन विभाग द्वारा चलाई गई गोली में एक युवक की मौत और कुछ लोगों के घायल हो जाने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इस मामले में राज्य की शिवराज सिंह चौहान सरकार पर निशाना साधा है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर कहा, 'कल जब आदिवासी समुदाय की संस्कृति और सम्मान में सभी जगह समारोह किए जा रहे थे, तब लटेरी विदिशा में वन विभाग ने आदिवासियों पर फ़ायरिंग की। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 4 घायल हो गए। मैं इस घटना की घोर निंदा करता हूँ।'इधर अब इस मामले में राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिये हैं। गृह मंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि लटेरी तहसील में हुई घटना में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं। फायरिंग के लिए जिम्मेदार अधिकारी को सस्पेंड किया गया है। मंगलवार की देर रात हुई इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई ,वहीं तीन व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हैं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |