Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बारिश के बीच निकली भव्य तिरंगा यात्रा
दतिया में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर ,कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री तिरंगा मय नजर आये धीरेन्दर शास्त्री और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा भव्य तिरंगा यात्रा का हिस्सा बने और सभी से हर घर तिरंगा लगाने की अपील की दतिया में बारिश के बीच भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई इस तरंगा यात्रा के माध्यम से संदेश दिया गया कि 1 3 अगस्त से हर घर में तिरंगा लगाकर राष्ट्रभक्ति का संदेश दें तिरंगा यात्रा दतिया के टाउन हॉल से शुरू हुई और मुख्य बाजार से स्टेडियम ग्राउंड पहुंची आपको बता दें स्टेडियम ग्राउंड में बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र शास्त्री की कथा चल रही है वह बतौर मुख्य अतिथि इस यात्रा में शामिल हुए जगह जगह इस तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा से स्वागत हुआ इस तिरंगा यात्रा में बागेश्वर धाम के संत धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, दंदरौआ धाम के संत महंत श्री राम दास जी कलेक्टर संजय कुमार सहित बड़ी संख्या में दतियावासी शमील हुए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |