Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मारपीट का वीडियो हुआ वायरल
गोविंदगढ़ में जमीनी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया अब इस विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है विवाद में महिलाएं भी शामिल हैं इसमें आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुये हैं घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गोविंदगढ़ तमरा गांव के निवासी द्विवेदी परिवार के चाचा और भतीजे के बीच कई दिनों से जमीनी विवाद था अचानक रास्ते से निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया और देखते ही देखते दोनों पक्ष के लोगों ने डंडे निकाल कर एक दूसरे को मारना शुरू कर दिया इस मारपीट में दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को चोटे आई हैं एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने बताया कि गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े थे इसमें कई लोगों को चोटें आई हैं पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर सभी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |