Patrakar Priyanshi Chaturvedi
इस साल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है, इसी प्रकार स्वतंत्रता दिवस भी करीब आ रहा है। इस बीच आ रहे रक्षाबंधन पर्व पर भी इस बार देशभक्ति का जुनून नजर आ रहा है। इन दिनों शहर के बाजारों में राखियों की दुकानें सज गई है। इस बार बाजारों में सबसे ज्यादा मांग तिरंगा वाली राखियों की है। ग्राहक सबसे ज्यादा यही राखी मांग रहे हैं, जबकि बाजारों में इन राखियों का स्टॉक काफी कम है। शुरुआत में जो थोड़ी बहुत राखियां आई थीं, वह बिक गईं हैं, अब नया स्टॉक नहीं मिल रहा है। रक्षाबंधन पर्व 11 अगस्त को मनाया जाएगा। इसके लिए शहर के बाजार राखियों से सज गए हैं। बाजारों में कई वैरायटियों की राखियां मौजूद हैं।नए और पुराने शहर के प्रमुख बाजारों में राखी की खरीदारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। बाजारों में 2 रुपए से लेकर 500 रुपए प्रतिनग तक की राखियां उपलब्ध हैं। इस बार धार्मिक और राष्ट्रभक्ति की राखियों की भी कई वैरायटियां हैं। जिसे लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। तिरंगे की राखियों की विशेष मांग: विक्रेता सारिम खान ने बताया कि तिरंगे की अधिकांश राखियां खत्म हो गई हैं। हमारे पास कई वैरायटियों की राखियां हैं, इस बार तिरंगा राखियों की अधिक मांग है। इसमें से अभी हमारे पास एक ही वैरायटी बची है। इसमें राखी के साथ तिरंगे की आकृति वाला लॉकेट है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |