Patrakar Priyanshi Chaturvedi
रायसेन के हलाली डैम में तीन युवक डूबे
रायसेन के हलाली डेम में 3 लोगों के डूबने की खबर आई है बताया जा रहा है की युवक पिकनिक मनाने डैम गए हुए थे तभी नहाते समय यह हादसा हुआ भोपाल से रायसेन के हलाली डैम में पिकनिक मनाने गए एक ही परिवार के तीन लोग डूब गए रायसेन जिले के सलामतपुर दीवानगंज के पास स्थित हलाली डैम में भोपाल की नवाब कॉलोनी से एक परिवार पिकनिक मनाने पहुंचा था इस दौरान दो सदस्य डैम में उतर गए और गहरे पानी में चले गए एक के डूबने पर दूसरे ने उसको बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह भी डूबने लगा यह देखकर परिवार का तीसरा सदस्य भी बचाने पहुंच गया एक दूसरे को बचाने में तीनों ही पानी में डूब गए आसपास के लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया, लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण सफल नहीं हो पाए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |