Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पंचायत चुनाव के चलते लूट की आशंका
भोपाल के बिलखिरिया में नवनिर्वाचित सरपंच के घर में डाका पड़ने की खबर आई है हथियारबंद लुटेरों ने सरपंच के परिवार वालों को बंधक बनाकर घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया पंचायत चुनाव में रंजिश के चलते डकैती की आशंका जताई जा रही है बिलखिरिया नवनिर्वाचित सरपंच मिश्री लाल गुर्जर के घर कुछ लुटेरों ने डाका डाल दिया बताया जा रहा है कि देर रात 6- 7 हथियारबंद लुटेरे अचानक घर में आ धमके लुटेरों ने घरवालों को बंधक बनाकर घर में हाथ साफ कर दिया तकरीबन 10 लाख का माल चोरी कर लुटेरे फरार हो गए वहीं आशंका जताई जा रही है कि पंचायत चुनाव के चलते लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |