नशामुक्ति में MP देश में पहले नंबर पर

नरोत्तम का दतिया जिला MP में अव्वल

नशामुक्ति अभियान में  मध्यप्रदेश  देश में पहले नंबर पर आया है केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की  ग्रेडिंग में मप्र देश में पहले नंबर पर  रहा वहीं एमपी  के दतिया जिले को भी देश में पहला नंबर मिला है सीएम शिवराज सिंह चौहान और गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ प्रदेशवासियों को  इसके लिए बधाई दी केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की  ग्रेडिंग में  नशामुक्ति अभियान के मामले में  देश में पहले नंबर पर मध्यप्रदेश  रहा वहीं एमपी  के दतिया जिले को भी देश में पहला  स्थान मिला है गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट़वीट करते हुए लिखा- नशामुक्ति भारत अभियान में मध्य प्रदेश पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है इस उपलब्धि के लिए सभी प्रदेशवासियों को बधाई यह भी विशेष हर्ष और गौरव का विषय है कि दतिया जिला पूरे देश में प्रथम स्थान पर रहा है  अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए दतिया की मेरी प्रिय व जागरूक जनता ने जिस संकल्प के साथ सहयोग किया, वह निश्चित ही अभिनंदन योग्य है। 

 

 

Dakhal News 28 July 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.