Patrakar Priyanshi Chaturvedi
ओवरलोड शिकायत पर बिजली विभाग की कार्रवाई
कटनी में ओवरलोड को लेकर विजिलेंस टीम ने छापामार कार्रवाई की यह कार्रवाई डॉक्टर मंगतराम अस्पताल पर बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने की विजिलेंस टीम ने प्रकरण दर्ज कर लिया है कटनी के शहीद द्वार नई बस्ती स्थित डॉ मंगतराम अस्पताल में बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने छापा मारा ओवरलोड की शिकायत मिलने पर बिजली विभाग की विजिलेंस टीम ने यह छापामार कार्रवाई की है ओवरलोड से एक्सरे मशीन चलने की शिकायत मिली थी जिस पर टीम पहुंची थी वहीं अस्पताल संचालक डॉ विशम्भर लालवानी कार्रवाई के दौरान गायब रहे बताया जा रहा है कि अस्पताल संचालक मीटर के लाइन से अस्पताल के अन्य उपकरण चला रहा था विजिलेंस टीम ने पंचनामा की कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |