Patrakar Priyanshi Chaturvedi
प्रदेश में संपन्न हुए नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के परिणाम बुधवार को घोषित होने के बाद तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है। पिछले चुनाव में नगर निगम में खाली हाथ रही कांग्रेस पार्टी ने इस बार पांच नगर निगम जीते और दो जगह पार्टी बहुत कम अंतर से हारी। बीते 23 साल में कांग्रेस के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शिवराज सिंह चौहान सरकार पर खूब तंज कसे।कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के बेहतर प्रदर्शन के लिए मैं प्रदेश की जनता और कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करता हूं। मध्य प्रदेश के सभी 16 नगर निगम के नतीजे सामने आ गए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी जबलपुर, ग्वालियर, मुरैना, रीवा और छिंदवाड़ा में जीत हासिल कर चुकी है। बुरहानपुर और उज्जैन में जनता ने कांग्रेस को जिता दिया था, लेकिन षड्यंत्र की राजनीति और प्रशासन के दुरुपयोग से यह सीटें कांग्रेस के खाते में नहीं आ सकीं।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |