Patrakar Priyanshi Chaturvedi
देशभर में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मध्य प्रदेश में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में प्रदेश में संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आज से बूस्टर डोज लगाने का महाअभियान शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के प्रोतिमा मलिक महिला पुलिस अस्पताल से राज्य स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत की।प्रदेश वासियों के लिए कोविड वैक्सीन अमृत महोत्सव के तहत नि:शुल्क प्रिकॉशन डोज लगाने का अभियान गुरुवार 21 जुलाई से शुरू किया जा रहा है। ये निःशुल्क बूस्टर डोज अभियान 30 सितंबर तक चलाया जाएगा। हर 15 दिन में टीकाकरण के लिए महाअभियान भी चलाया जाएगा। केंद्र सरकार ने 75 दिनों के लिए जनता के लिए बूस्टर डोज फ्री किया है। विभाग के साथ साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह द्वारा प्रदेश के नागरिकों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में खुद को वैक्सीनेट कराने की अपील की गई है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |