Dakhal News
सुधीर चौधरी आज तक पर प्रकट हुए तो उन्होंने कहा सिर्फ स्थान बदला है और नाम बदला है। अब परिवार और बड़ा हो गया है। अब रात नौ बजे से ‘आजतक’ पर सुधीर चौधरी शो ब्लैक एण्ड व्हाइट लेकर आये हैं ,ज़ी पर उनके शो का नाम डीएनए था।ज़ी छोड़ने के बाद से सुधीर चौधरी को लेकर तरह तरह की चर्चाएं थीं। जिन पर उनके आज तक पहुँचने पर विराम लगा। वे आजतक पहुंचे हैं तब से चर्चा थी कि उनके शो का नाम क्या होगा। इस काम में आजतक समूह भी जुटा हुआ था और अंततः उनके शो का नाम ब्लैक एण्ड व्हाइट रखा गया। सुधीर चौधरी का डीएनए शो जी न्यूज़ पर काफ़ी हिट था। खूब टीआरपी भी जबर आती थी। अब देखना है आजतक पर “ब्लैक एंड व्हाइट” शो जनता को कितना पसंद आता है और नंबर गेम में वो कहाँ तक पहुंचता है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |