Patrakar Priyanshi Chaturvedi
कुंडालिया डैम की वजह से गांव में भरा पानी
मध्यप्रदेश में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है मालवा में बारिश ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है उज्जैन के महिदपुर में पुलिया से एक जीप बह गई वहीं शाजापुर के कुंडालिया डैम की वजह से पानी पूरे गांव में भरा गया लोग परेशान हैं लेकिन इस पर प्रशासन का कोई ध्यान नहीं जा रहा है मध्यप्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है भारी बारिश की वजह से नदी नाले उफान पर हैं उज्जैन में महिदपुर तहसील के नारायणा बलौदा खाल गांव में बनी पुलिया से एक जीप बह गई गनीमत रही कि बहने से पहले यात्री जीप से उतर कर दूर खड़े हो गये थे वहीं शाजापुर के गोयल में कुंडालिया डैम की वजह से पानी पूरे गांव में भरा गया बाढ़ और पानी से प्रभावित लोगों पर प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा है पूरे गांव में आधे से ज्यादा घर डूब चुके है ऐसे में प्रशासन की लापरवाही के चलते गांव वाले परेशान है गॉँव में हर तरफ पानी ही पानी है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |