Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बीजेपी पर धमकाने डराने का आरोप
टीकमगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव में मतदान हुआ मतदान को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर फर्जी मतदान कराने का आरोप लगाया है कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा विधायक राकेश गिरी के भाई गोलू गिरी ने मतदान केंद्र पर उनके उम्मीदवार को धमकाया और फर्जी मतदान की कोशिश की वहीं भाजपा ने इससे इंकार कर दिया टीकमगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर मतदान हुआ इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री यादवेन्द्र सिंह बुंदेला के बीच विवाद चर्चा का विषय बना रहा वार्ड नं 1से कांग्रेस की ओर से सीता कुशवाहा मैदान में हैं वही भाजपा की ओर से विधायक राकेश गिरी के रिश्ते की बहन नेहा गिरी मैदान मैं थी कांग्रेस उम्मीदवार ने कलेक्टर और एसपी को ज्ञापन सौंपकर चुनाव में दर्जी मतदान की सूचना दी थी कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा विधायक राकेश गिरी का भाई गोलू गिरी ने मतदान केंद्र पर उनके उम्मीदवार को धमकाया और फर्जी मतदान की कोशिश की राकेश गिरी का कहना है कि यादवेन्द्र सिंह बुंदेला और उनके परिजनों ने हम लोगो के साथ मारपीट की वहीं यादवेन्द्र सिंह बुंदेला का कहना की मारपीट जैसी कोई बात नहीं हुई।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |