Patrakar Priyanshi Chaturvedi
मतदाता से वोट के लिए माता रानी की ली कसम,निर्वाचन आयोग में प्रत्याशी के खिलाफ शिकायत
छिंदवाड़ा के परासिया से कांग्रेस के प्रत्याशी का पैसे बांटने और वोट के लिए मतदाताओं को माता रानी की कसम लेने का वीडियो सामने आया है शिकायतकर्ता ने कांग्रेस प्रत्याशी गगन खंडूजा की शिकायत निर्वाचन आयोग से लिखित में की है शिकायतकर्ता ने निर्वाचन आयोग से कार्रवाई की मांग की है अक्सर आपने सुना होगा कि मतदान के लिए शराब और वोट बांटे जाते हैं ऐसा ही कुछ वीडियो सामने आया है परासिया के वार्ड नंबर 10 से जिसमे नगरीय निकाय चुनाव में युवक कांग्रेस अध्यक्ष नकुलनाथ के ख़ास और कांग्रेस प्रत्याशी गगन खंडूजा वोट के बदले नोट बाटने की बात करते नजर आ रहे हैं यही नहीं गगन खंडूजा ने वोट के लिए शराब के साथ माता रानी की कसम भी मतदाताओं को दिलाई उन्होंने मतदाताओं से कहा की वे पैसे भी देंगे और जीतने के बाद काम भी करेंगे गगन खंडूजा के खिलाफ निर्वाचन आयोग में लिखित शिकायत दर्ज की गई है शिकायतकर्ता ने बकायदे वीडियो की सीडी जमा करने के साथ आचार संहिता के उल्लंघन पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |