Patrakar Priyanshi Chaturvedi
पेंच टाइगर रिजर्व में अनोख नज़ारा
सामान्य तौर पर ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि बाघ और हाथी एक साथ जंगल में घूमते दिखाई दें लेकिन मध्यप्रदेश के पेंच टाइगर रिजर्व में सफारी पर गए पर्यटकों को यह नजारा देखने मिला जहाँ एक हाथी जंगल में घूम रहा था और उसके साथ एक बाघिन भी तफरी कर रही थी अब ये वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बना हुआ है पेंच टाइगर रिजर्व में यहां की लंगडी बाघिन के साथ हाथी को घूमता देख पर्यटक रोमांच से भर गए इस दुर्लभ पल को पर्यटकों ने कैमरे में कैद कर लिया हाथी और बाघिन के एक साथ घूमने के दौरान बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है पेंच टाइगर रिजर्व के टुरिया गेट से सफारी पर गए कुछ सैलानियों को अलीकट्टा क्षेत्र में लंगडी बाघिन एक हाथी के साथ घूमते दिखाई दी करीब 10 मिनट तक बाघिन और हाथी एक साथ घूमते रहे पेंच टाइगर रिजर्व के टुरिया गेट से बड़ी संख्या में सैलानी सफारी पर जा रहे हैं सैलानियों को बाघ के अलावा अन्य वन्य प्राणियों के दीदार भी हो रहे हैं इससे सैलानी काफी खुश व रोमांचित हैं पिछले दिनों वर्षा होने से पार्क के नजारे और खूबसूरत हो गए हैं लेकिन जिसने भी हाथी और बाघ की तफरी का यह दृश्य देखा वो खुद को ज्यादा रोमांचित महसूस कर रहा है ..
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |