निकाय चुनाव पर भाजपा में घमासान

बागी  बिगाड़ देंगे भाजपा का गणित

उमरिया नगर पालिका के लिए  भाजपा के घोषित  24 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन दाखिल किये  वहीँ कई भाजपा के बागी नेताओं ने भी नामांकन दाखिल किये हैं  इस को देखकर लगता है कि भाजपा  के बागी उम्मीदवार  इस बार भाजपा  के समीकरण बदल देंगे  एक ओर जहां भाजपा जिलाध्यक्ष की मौजूदगी में भारी भीड़ के साथ उमरिया नगर पालिका के 24  वार्डों  के उम्मीदवारो ने अपने नामांकन दाखिल किया  वही भाजपा के  तीन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्षों ने पार्टी के खिलाफ  मोर्चा खोल दिया  कुछ लोग सरेआम भाजपा से बगावत के मूड में नजर आ रहे हैं  कल तक कार्यकर्ताओ को संगठन का पाठ पढ़ाने वाले ये नेता  मुखर होकर पार्टी के निर्णय का विरोध कर रहे हैं  कई बागी  उम्मीदवारों ने भी परचा दाखिल किया है  पार्टी के टिकिट वितरण से नाखुश कार्यकर्ता दलबल के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचे   ऐसा लगता है इस चुनाव में भाजपा की मुसीबतें बढ़ने वाली हैं  ...

 

Dakhal News 18 June 2022

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2024 Dakhal News.