Patrakar Vandana Singh
जलाभिषेक अभियान ,पौधरोपण जरूरी है
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा हमें मिट्टी बचाना है आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसी धरती रहे जिस पर जीव- जंतुओं का भी अस्तित्व हो उन्होंने कहा भारत ने आज नहीं, हजारों साल पहले दुनिया को कहा था यह मेरा है यह तेरा है, यह सोच छोटे मन वालों का होता है जो विशाल हृदय के होते हैं वह तो कहते हैं सारी दुनिया ही एक परिवार है वासुदेव कुटुंबकम का मंत्र पूरी दुनिया सद्गुरुओं ने दिया ...संतों ने भौतिक और आध्यात्मिक गुणों का अद्भुत समन्वय करके दिखाया उन्होंने कहा हम पेड़ लगाने का अभियान धरती पर कर रहे हैं हमने अंकुर अभियान बनाया एक बड़ा पेड़ लाखों जीव जंतुओं को आश्रय देता है पेड़ लगाना अत्यंत महत्वपूर्ण काम है शिवराज ने कहा हमने जलाभिषेक अभियान शुरू किया है मध्यप्रदेश में 5000 अमृत सरोवर बन रहे हैं जलाभिषेक अभियान जल को नीचे ले जाकर पानी के भूजल स्तर को बढ़ाएगा उन्होंने कहा मध्यप्रदेश में हमने तय किया है की परंपरागत ऊर्जा के जो संयंत्र हैं अब उन पर निर्भरता कम करके हम सूरज से बिजली बनाएंगे इस मौके पर उन्होंने जैविक खेती और प्राकृतिक खेती पर जोर देने की बात कही शिवराज ने कहा साढ़े सात लाख हेक्टेयर खेत में जैविक खेती की जा रही है जिससे मिट्टी बचेगी, धरती बचेगी
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |