Patrakar Priyanshi Chaturvedi
सड़क दुर्घटना में पंचायत सचिव की मौत
छतरपुर में अज्ञात वाहन ने पंचायत सचिव और रोजगार सहायक को टक्कर मार दी जिससे सचिव की मौत हो गई और रोजगार सहायक गंभीर रूप से घायल हो गया बताया जा रहा है की दोनों मोटरसाइकिल से मीटिंग के लिए जा रहे थे तभी यह हादसा हुआ है मामला लवकुशनगर थाना क्षेत्र का है जहां पंचायत सचिव और रोजगार सहायक मीटिंग के लिए छतरपुर जा रहे थे तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी जिसमे पड़वार पंचायत सचिव दिनेश शिवहरे की मौत हो गई तो वही गहावरा पंचायत के रोजगार सहायक राम राजा शुक्ला गम्भीर रूप से घायल हो गये जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल ले जाने की जहमत नहीं कीलोग तमाशा देखते रहे वहीं 108 वाहन ने भी अस्पताल ले जाने में कानूनी अड़चन बताईटीआई की सख्ती के बाद एम्बुलेंस से उसे अस्पताल लाया गया बताया जा रहा है की अवकाश होने के बावजूद मीटिंग रखी गई थी जिसमे शामिल होने दोनों छतरपुर जिला पंचायत कार्यालय जा रहे थे पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है |
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |