Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। खरगौन पहुंचे कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। खरगोन पहुंचते ही कांग्रेस नेताओं पर रहवासी भडक़ गए। उन्होंने उनकी बात सुनने से इनकार करते हुए उन्हें खदेड़ दिया। प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय विधायक, पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद भी शामिल थे। कांग्रेस नेताओं को खदेड़े जाने पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने कहा है कि अब कांग्रेस की मानसिकता को सभी समझ गए हैं। हर कोई इनके अंदर की भावनाओं को पहचानने लगे हैं। कांग्रेस ने हमेशा से देश को बांटने की राजनीति की है। इन्होंने देश के अंदर, प्रदेश के अंदर जातिगत एवं समुदायों को तोडऩे की राजनीति की है। यही कारण है कि अब इनके नेताओं को कोई स्वीकार्य नहीं कर रहा है। यही कारण रहा कि खरगौन गए कांग्रेस के नेताओं को वहां के लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा और उनको उलटे पांव लौटा दिया गया। खरगौन के लोग अमन-चैन चाहते हैं, लेकिन कांग्रेस के नेता उनके अमन-चैन को खोना चाहते हैं। अब उन्हें कांग्रेस के ऐसे नेता स्वीकार्य नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमेशा से देश को जोडऩे, समुदायों को जोडऩे एवं हर एक नागरिक के विश्वास को बढ़ावा दिया है। उन्नति, प्रगति को बढ़ावा दिया है, लेकिन कांग्रेस ने हमेशा से सिर्फ अपने वोट बैंक को ही बढ़ावा दिया है। कांग्रेस के नेता खरगौन में लोगों की सहानुभूति लेने के लिए गए थे। उन्होंने कहा कि जब खरगौन के लोग परेशान हो रहे थे, उस समय इनके नेताओं को उनकी यादें नहीं आयी। षडयंत्र रचने वाली कांग्रेस की हकीकत जनता जान चुकी है। जनता को समझ आ गया है कि देश में आतंकवाद, अराजकता और अलगाववाद को किसका समर्थन है। अब कांग्रेस को समझना चाहिए कि उसका अस्तित्व पूरी तरह इस देश से समाप्त हो चुका है। बंटवारे की, आतंकवाद की और अलगाववाद की राजनीति अब ज्यादा नहीं चलने वाली नहीं है।
अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि कांग्रेस एवं उनके नेता अंग्रेजों द्वारा दी गई फूट डालो और शासन करो की नीति पर काम करते रहे हैं। देश की आजादी के बाद से अब तक इन्होंने अंग्रेजों के इसी जुमले को अपनाया हुआ है। कांग्रेस के नेता यही जुमला अब भी अपना रहे हैं, लेकिन वे ये नहीं जानते हैं कि अब प्रदेश की जनता समझदार है, प्रदेश के लोग जानते हैं कि कांग्रेस की क्या सोच है, क्या मानसिकता है ? राजनैतिक पर्यटन पर गए कांग्रेस नेताओं को खरगौन की जनता ने साफ साफ कहा है कि तुम आतंकवादी पैदा करो और हिन्दुओं को मरवाओ। यह हकीकत खुद जनता ने बयां की है। यह कोई राजनैतिक बयान नहीं है यह हकीकत है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अब कांग्रेस के नेताओं को इस तरह की घटिया राजनीति छोडक़र देश-प्रदेश के विकास में भाजपा के साथ भागीदारी करनी चाहिए।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |