Patrakar Priyanshi Chaturvedi
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने जम्मू कश्मीर में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में वीरगति को प्राप्त हुए मध्यप्रदेश के आगर मालवा के वीर सपूत अरूण शर्मा के निधन पर शोक व्यक्त किया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जम्मू कश्मीर में तैनात मां भारती की सेवा करते हुए आतंकवाद के विरूद्ध सेना के वीर अरूण शर्मा का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। ईश्वर शहीद अरूण शर्मा की आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान करें।
बता दें कि शनिवार को जम्मू कश्मीर में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान भारतीय सेना के जवान अरुण शर्मा शहीद हो गए थे। रविवार देर रात उनका पार्थिव शरीर अपने गृह ग्राम आगरमालवा जिले के कानड़ पहुंचेगा, जहां सोमवार को सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार होगा।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |