Patrakar Priyanshi Chaturvedi
बैतूल। एक महिला पर प्रेत-बाधा सहित अन्य व्याधियों के चलते झाड़ फूंक कर रहे एक तांत्रिक के घर पर ही आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में झाड़ फूंक कराने गई महिला घायल हो गई है। महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चिचोली थाना क्षेत्र का खापा मेंढ़ा गांव जहां दोपहर में एक बाबा तांत्रिक जिसके घर बीमार लोगों की भीड़ लगी हुई थी। तांत्रिक तंत्र विद्या से लोगों की बीमारी का इलाज कर रहा था इसी दौरान आसमान में मौसम खराब हुआ और आकाशीय बिजली सीधे तांत्रिक के घर गिरी, जहां इलाज कराने गई महिला भी बिजली की चपेट में आ गई और गम्भीर रूप से घायल हो गई।
घायल महिला को चिचोली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां से डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल रेफर किया एम्बुलेंस से रात में महिला को जिला अस्पताल लाया गया है। घायल महिला के पति बिहारी लाल ने बताया कि उसकी पत्नी का पेट दर्द हो रहा था। इलाज कराने तांत्रिक के घर गए थे, जहां बिजली गिर गई और उसकी पत्नी घायल हो गई थी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2026 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |