थप्पड़ कांड की चर्चित कलेक्टर और डिप्टी कलेक्टर को भाजपा सरकार ने हटाया
rajgarh,BJP government, removed collector , deputy collector ,slap case

राजगढ़। पिछली कांग्रेस सरकार के शासन मे थप्पड़ कांड को लेकर चर्चित हुई जिले की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को प्रदेश की भाजपा सरकार ने सत्ता में आते ही हटा दिया है। उक्त दोनों को हटाए जाने की मांग तत्कालीन विपक्षी दल भाजपा ने जोरदार तरीके से की थी।  अब राजगढ़ के नए कलेक्टर 2012 बैच के आईएएस नीरजकुमार सिंह होंगे।

सामान्य प्रशासन विभाग की प्रमुख सचिव कार्मिक दीप्ति गौड़ मुखर्जी के हस्ताक्षर से मंगलवार शाम को जारी तबादला आदेश मे राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता को वल्लभ भवन भोपाल मे उप सचिव पदस्थ किया गया है। वहीं उप सचिव नीरज सिंह को राजगढ़ कलेक्टर बनाकर भेजा गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा को भी राजगढ़ से हटाकर वल्लभ भवन मे संलग्न किया है। गौरतलब है कि 19 जनवरी 2020 को सीएए के समर्थन मे सामाजिक संगठनों के आव्हान पर जिले के ब्यावरा में तिरंगा महारैली निकाली जानी थी। पहले अनुमति देकर महारैली के ठीक एक दिन पूर्व 18 जनवरी की रात 10 बजे कलेक्टर ने जिले मे धारा 144 लागू कर दी थी। इसके बाद भी जब लोगों ने तिरंगा महारैली निकाली तो कलेक्टर निधि निवेदिता ने पूर्व विधायक अमरसिंह यादव से झूमा झटकी की थी। उन्होंने हाथ जोड़कर रैली निकालने का आग्रह कर रहे भाजपा के मीडिया प्रभारी रवि बड़ोने को थप्पड़ जड़ दिया था। डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा भी आवेशित होकर भीड़ के बीच पहुँच गई थी। उन्होंने कार्यकर्ताओं पर अभद्रता के आरोप लगाए थे।

Dakhal News 25 March 2020

Comments

Be First To Comment....

Video
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.