भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए है। राजगढ़ कलेक्टर और रीवा नगर निगम आयुक्त के तबादले के बाद सरकार ने एक ओर बढ़ा कदम उठाया है। मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य महिला आयोग, पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष और बाल अयोग अध्यक्ष के पदों पर की गई नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने आज यहां बताया कि ओझा को राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष बनाए जाने वाली अधिसूचना को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है। इससे पूर्व राज्य सरकार ने 16 मार्च को अधिसूचना जारी कर ओझा को राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया था। इसके अलाावा पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष पद पर जेपी धनोपिया, बाल आयोग अध्यक्ष पद से अभय तिवारी, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष प्रदीप अहीरवार और सदस्य गुरुचरण खरे, राज्य अल्पसंख्यक आयोग में नियुक्त नूरी खान समेत सभी नियुक्ति आदेशों को निरस्त कर दिया है। यह सभी नियुक्ति कमलनाथ ने सरकार गिरने के एक सप्ताह पहले ही की थी।