Dakhal News
मुंबई| इरफान खान की आगामी फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' का पहला गाना 'एक जिंदगी' गुरुवार को रिलीज हो गया है। फिल्म का यह गाना अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है। इस गाने को तनिष्का सांघवी एवं सचिन और जिगर की जोड़ी ने मिलकर गाया है। वही इस गाने का म्यूजिक भी सचिन-जिगर ने दिया है और गाने के बोल जिगर सरैया के है। फिल्म के इस गाने का लिंक निर्माता भूषण कुमार ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा-'इस जिंदगी की सौ ख्वाहिशें पूरी करने चले पापा और बिटियां! गाना 'एक जिंदगी' आ गया#अंग्रेजी मीडियम 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!'
फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' में इरफान खान के अलावा करीना कपूर खान, डिंपल कपाड़िया, राधिका मदन, रणवीर शौरी, किकू शारदा और दीपक डोबरियाल भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म में इरफान सिंगल पिता का रोल निभा रहे हैं। फिल्म में राधिका मदन इरफान की बेटी की भूमिका में है, जबकि करीना कपूर पुलिस अफसर की भूमिका में नजर आयेंगी। 'अंग्रेजी मीडियम' साल 2017 में आई फिल्म 'हिंदी मीडियम' का सीक्वल है। फिल्म 'अंग्रेजी मीडियम' के निर्देशक होमी अदजानिया हैं और इसे दिनेश विजान और जियो स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म इसी साल 13 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Dakhal News
|
All Rights Reserved © 2025 Dakhal News.
Created By:
Medha Innovation & Development |